ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/202605073lvtWWKS
STORY SLUG : FEROZEPUR SMART MEETER UPDATE
TOTAL FILE : SHOT , BYTE SPD MANJIT SINGH , BYTE
फिरोजपुर में स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी के मामले जारी, सीमावर्ती गांवों में बढ़ी चिंता।
पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर में स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान सीमा से महज 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव—टेंडीवाला, चूड़ीवाला और हस्तीवाला—में इस तरह की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सीमावर्ती इलाके में इस तरह की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे एजेंट और नशा तस्कर सीमावर्ती गांवों के युवाओं को पैसों का लालच देकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के समय में ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की तस्करी के कई मामले भी सामने आए हैं। हालांकि भारतीय एजेंसियां लगातार कार्रवाई करते हुए इन मंसूबों को नाकाम कर रही हैं और बड़ी मात्रा में ड्रग्स व ड्रोन बरामद किए जा रहे हैं।
स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी के मामलों के बाद बिजली विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग के आईटी सेल, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां मिलकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
एसपीडी मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटरों से सिम चोरी होने की शिकायत दी गई थी। अभी तक 9 सिम चोरी होने की जानकारी है इस आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। बीएसएफ और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इन सिम कार्ड के जरिए लोकेशन शेयरिंग या पाकिस्तान में बैठे तस्करों से किसी तरह का संपर्क तो नहीं किया जा रहा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
बाइट: मनजीत सिंह, एसपी (डी) फिरोजपुर
बिजली विभाग के एक्सियन राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि स्मार्ट मीटरों में दो कंपनियों की सिम कार्ड लगे हुए थे। इनमें से एक कंपनी की सिम मोबाइल फोन में भी काम कर रही थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस सिम का मोबाइल में इस्तेमाल बंद करवा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इन सिम कार्ड का किसी भी तरह से दुरुपयोग नहीं हो सकता।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों ने पहले इन सिम कार्ड का मोबाइल में इस्तेमाल किया था, उनके आईएमईआई नंबर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। अगर भविष्य में कोई भी स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट: एक्सियन राजीव
राजीव कुमार फिरोज़पुर







