मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज
भाजपा के पूर्व पार्षदों में नाराजगी हुई जग जाहिर
फिरोजपुर नगर कौंसिल चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान अश्वनी ग्रोवर, पूर्व एमसी मुनिश धवन और पूर्व एमसी राजेश निंदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
बताया जा रहा है कि तीनों नेता किसी अन्य वार्ड से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें दूसरे वार्डों से टिकट दिए जाने के बाद नाराजगी जताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।






