ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260516g09gNz37
STORY SLUG : FEROZEPUR BJP CANDIDATE FIR PROSTITUION RACKET
फिरोजपुर में नगर कौंसिल चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा।
वार्ड नंबर 22 से पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार पर देह व्यापार का मामला दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई है।
अब भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी बदल दिया है।
भाजपा ने 14 मई को वार्ड नंबर 22 से सोमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन 15 मई को महिला के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज होने के बाद पार्टी ने तुरंत उम्मीदवार बदल दिया।
पुलिस के अनुसार बस्ती सुनवां इलाके में शिकायत मिली थी कि एक घर में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है, जिससे इलाके के माहौल पर गलत असर पड़ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें चार महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।
बाइट: एसपी मनजीत सिंह
वही आरोपी सोमा ने कहा कि उसे फसाया जा रहा है वह वोटो में खड़ी हुई थी
मामले को लेकर भाजपा नेता ने सत्ताधारी पार्टी पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करवाने के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबराए हुए हैं और इसी वजह से झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बाइट: अनुमीत सिंह सोढ़ी, बीजेपी लीडर
वही पूर्व विधायक कांग्रेस परमिंदर सिंह पिंकी ने मामल दर्ज होने पर भाजपा पर निशाना साधा
बाइट: पूर्व विधायक कांग्रेस परमिंदर सिंह पिंकी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि चुनावी माहौल में इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीति को गर्मा दिया है।






