ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260518RTiFwmYC
स्टोरी स्लग : फिरोजपुर आग
फुटेज: मेल में अटैच्ड लिंक
टोटल फाइल : शॉट, बाइट
फिरोजपुर में राखी रोड पर भूसे की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लग गई।
बिजली के तारों की वजह से हादसा,
बड़ी मुश्किल के बाद भी आग पर काबू नहीं
मौके पर पहुंची ब्रिगेड की गाड़ियां
फिरोजपुर में राखी रोड पर भूसे की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लग गई। जिससे दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया और बड़ी मुश्किल के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालात ऐसे थे कि हर तरफ धुआं था और इस धुएं में कुछ भी दिखाई न देने पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक जलती हुई ट्रॉली से टकरा गया। लेकिन किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रॉली ड्राइवर ने बताया कि हादसा सड़क की चौड़ाई कम होने और तार नीचे होने की वजह से हुआ। मौके पर जमा हुए लोगों ने बताया कि इस सड़क पर आम गाड़ियों के अलावा मिट्टी और रेत की ट्रॉलियों का भी बहुत ज़्यादा ट्रैफिक रहता है। सड़क की चौड़ाई की वजह से ये ट्रॉलियां अक्सर एक्सीडेंट का कारण बनती हैं।
लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे एक्सीडेंट रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।






