गोंडाः वजीरगंज थानाक्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की रात अज्ञात लुटेरों ने पुरषोत्तम शुक्ल के घर में घुसकर लूटपाट करते हुए घर में सो रही बहु सोनी पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया।

Spread the love

ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डे।

गोंडाः वजीरगंज थानाक्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार की रात अज्ञात लुटेरों ने पुरषोत्तम शुक्ल के घर में घुसकर लूटपाट करते हुए घर में सो रही बहु सोनी पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। लुटेरों ने उनके 3 साल के बालक को भी नहीं बक्सा उसे भी मारा। बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला को पीटकर घायल कर दिया और लांखो रुपये के जेवर व नकदी लेकर चम्पत हो गए। ग्रामीणों घायलों को निजी अस्पताल भेजा जहां सोनी की हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पुरषोत्तम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार सोमवार की रात वादी फसल की रखवाली के लिए खेत में थे। रात में मझले बेटे की तबियत खराब होने पर घर में पत्नी के साथ सो रहा छोटा बेटा बाहर आकर सो गया। भूल बस घर में लगा चैनल खुला रह गया। रात्रि लगभग ढाई बजे अज्ञात बदमाश घर में दाखिल होकर चोरी करने लगे। खटपट की आवाज से घर में 3साल के बेटे अयान के साथ सो रही बहु सोनी की आंख खुल गयी तो उसने शोर मचाना चाहा जिस पर बदमाशों ने उसे हमलाकर मरणासन्न कर दिया। मारपीट में बेटे को भी चोटें आयी है।शोर सुनकर बरामदे में सो रही सास रामा देवी घर में जाने को हुई तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटते हुए धक्का देकर गिरा दिया और लुटे हुए समान के साथ चले गए। शोर सुनकर बरामदे के कमरे में सोए दोनों भाई भी जाग गए इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुँचे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित के अनुसार सोने चांदी के 12थान जेवर व एक लाख 75 हजार रुपये की लूट हुई है। मंगलवार सुबह एएसपी राधेश्याम राय एसओजी व डॉग स्क्वायड व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views