सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय, देहरादून)
ऊखीमठः जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार।
दिनांक 23.05.2026 एवं दिनांक 24.05.2026 को मद्महेश्वर स्थित वन विभाग की चौकी के समीप एवं खटारा तोक नामक स्थान पर 02 श्रद्धालुओं श्री रविन्द्र प्रभाकर,उम्र लगभग 50 वर्ष एवं संजय कुमार पुत्र कृष्णा नाथ प्रसाद, निवासी विनीत खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गयी। सूचना पर डी.डी.आर.एफ टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है, रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त शवों को सड़क मार्ग तक लाया जायेगा उसके उपरान्त आवश्यक कार्यवाही हेेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया जायेगा।







