राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एवं गाइडलाइन्स’ पर संपन्न हुआ भव्य सीएमई (CME) कार्यक्रम।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एवं गाइडलाइन्स’ पर संपन्न हुआ भव्य सीएमई (CME) कार्यक्रम।

 

 

स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

 

 

             अल्मोड़ा:  आज 30 मई 2026: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SSJGIMSR), अल्मोड़ा के ब्लड सेंटर द्वारा आज 30 मई 2026 को ‘ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस एवं गाइडलाइन्स’ (Recent Advances in Transfusion Practice & Guidelines) विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक सीएमई (CME) कार्यक्रम का आयोजन एम.ई.यू. हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एस.जे. विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. (डॉ.) सतपाल सिंह बिष्ट रहे। अपने संबोधन में उन्होंने रक्त आधान (Blood Transfusion) को चिकित्सा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एच.सी. गडकोटी ने अपने उद्बोधन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की चुनौतियों और समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा छात्रों और चिकित्सकों को नवीनतम वैश्विक मानकों से अवगत कराने के लिए अनिवार्य हैं।

विशेषज्ञों का मार्गदर्शन:

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पधारे विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी साझा की:

डॉ. आशीष जैन (एम्स ऋषिकेश): ‘रैशनल यूज ऑफ ब्लड’ (रक्त का तर्कसंगत उपयोग)।

डॉ. राहुल चौरसिया (एम्स दिल्ली): ‘गुड ट्रांसफ्यूजन प्रैक्टिस’ (रक्त आधान की सर्वोत्तम प्रक्रियाएं)।

डॉ. आशीष (राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा): ‘एडवर्स ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन’ (प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं का प्रबंधन)।

डॉ. समायरा: ने ‘रोल ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इन हेमोलिटिक एनीमिया’।

हेम बहुगुणा (मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर): ने ‘रक्त दान के मनोसामाजिक लाभ एवं भारतीय संस्कृति में दान का महत्व’।

 

आयोजन टीम एवं संचालन:

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति और सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:

आयोजन अध्यक्ष (Organizing Chairperson): डॉ. अंकित कौशिक।

 

आयोजन सचिव (Organizing Secretary): डॉ. आशीष जैन।

आयोजन समिति: डॉ. कृति जोशी, डॉ. समायरा रावत, डॉ. शालिनी यादव, डॉ. नीलिमा, डॉ. साजिद

 

 

वैज्ञानिक सलाहकार (Scientific Advisors): डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला पलारिया, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. श्वेता, डॉ. हेमंत के. दत्त एवं विक्रांत नेगी।

 

कार्यक्रम में डॉ. हेमंत दत्त, डॉ. संजय गौड़, डॉ. भावना पंत, डॉ. मेघा, डॉ. समीर पाण्डे, अंकुर यादव, डॉ. दिलनवाज, डॉ. आस्था, डॉ. उमंग शर्मा एवं डॉ. कौशल पांडे, डॉ.  मनीषा पांडे, डॉ. समीर सहित नर्सिंग, पैरा-मेडिकल स्टाफ एवं एमबीबीएस एवं स्नातकोत्तर मेडिकल के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

ब्लड सेंटर की टीम, जिनमें नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत व निशा धामी, तथा लैब टेक्नीशियन राजदेव सिंह, दिगम्बर टम्टा, भाष्कर पाण्डेय एवं शुभम पोखरियाल शामिल थे, ने कार्यक्रम के सफल संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आगमन पर आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन हेम बहुगुणा एवं डॉ. शालिनी यादव ने संयुक्त रूप से किया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि