मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला अधिकारी अंशुल सिंह के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण गोष्ठी और स्वच्छता अभियान।
अल्मोड़ा: जिला अधिकारी अंशुल सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी वनाग्नि प्रबंधन/जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालयों/विद्यालयों में इस वर्ष की थीम ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के साथ-साथ वनाग्नि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वाद विवाद/भाषण/निबन्ध/लेखन प्रतियोगिता/गोष्ठी के आयोजन करने के साथ ही कार्यालयों/अधिष्ठानों/परिसरों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।







