जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया पी0 डी0 एस0 के माध्यम से नवीन राशनकार्ड बनाने का कार्य।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया पी0 डी0 एस0 के माध्यम से नवीन राशनकार्ड बनाने का कार्य।

                    अल्मोड़ा:  जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने बताया कि वर्तमान में पी0डी0एस0 के माध्यम से नवीन राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। आम जन-मानस Smart PDS 2.0 पोर्टल पर अपने कार्ड को नियमानुसार व आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें नये आवेदन के लिए जॉच पत्र भरकर सम्बन्धित सक्षम अधिकारी/कर्मचारी की सत्यापित प्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, मुखिया का पैन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिवार रजिस्टर की छायाप्रति, सभी सदस्यों की फोटो व पारिवारिक फोटो, 18 वर्ष से कम सभी सदस्यों का जन्म प्रमाण पत्र एवं बिजली के बिल व गैस बुक की छायाप्रति की आवश्यकता होगी। पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड का सत्यापन आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर में ओ0टी0पी0 के माध्यम से होगा।

उन्होंने बताया कि राशन कार्ड को दूसरी दुकान में ट्रान्सफर करने लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें प्रार्थना पत्र, बिजली बिल व गैस पासबुक की छायाप्रति एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति आवश्यकता होगी। राशन कार्ड में यूनिट जोड़ने के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी उनमें राशन कार्ड की छायाप्रति, परिवार रजिस्ट्रर की छायाप्रति, 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, नाम जोड़ने वाले सदस्य के आधार कार्ड की छायाप्रति, नाम जोड़ने वाले सदस्य की पासपोर्ट साइज फोटो एवं 18 वर्ष से कम सभी सदस्यों का जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। राशन कार्ड सम्बन्धी समस्त कार्य स्वयं अथवा जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कर सकते है।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।