मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
दीक्षांत समारोह को समीक्षा लेकर बैठक।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। गणित विभाग के रामानुजम सभागार में संयोजक प्रो डी के भट्ट ने परिसर निदेशक प्रो. पी. एस बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं सभी संकायाध्यक्षों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक ली।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने कोर कमेटी को सूचित किया कि पीजी डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 121 उम्मीदवारों (यू जी) डिग्री पाठ्यक्रम (व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर) के लिए 32 उम्मीदवारों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे; इसी प्रकार 45 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।
पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किए जाने वाले विद्वानों की सूची को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है, ताकि 10 जून तक सुधार या संशोधन पर विचार किया जाएगा। इस सूची में किसी भी विभाग से किसी भी अतिरिक्त नाम जोड़े जाने पर 13 जून तक विचार किया जा सकता है। उसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और उक्त सूची में दीक्षांत समारोह के लिए कोई अतिरिक्त नाम नहीं जोड़ा जाएगा।
सुरक्षा एवं बैठने की व्यवस्था समिति को कुलसचिव महोदय द्वारा सूचित किया गया कि उनकी समिति ऑडिटोरियम के लिए वाटर कूलर, टावर कूलर और इसी प्रकार ऑडिटोरियम में बैठने वाले अतिथिगणों एवं उपाधि प्राप्तकर्ताओं हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं व सुविधाओं की मांग को लेकर कुलसचिव को पत्र उपलब्ध कराएंगे।
निमंत्रण समिति को ई.सी. और ए.सी. सदस्यों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों, कालेजों / संस्थानों के आमंत्रित प्राचार्यों/ निदेशकों, जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों पदकों के दानदाताओं, पत्रकार, छात्र संघ आदि समस्त आमंत्रितों की अनुमानित संख्या के बारे में सूचित किया गया, ताकि वे तदनुसार सामग्री के मुद्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्णय हुआ कि शैक्षणिक शोभायात्रा की द्वितीय रिहर्सल की प्रस्तावित तिथि 16 जून को होगी। इस तिथि में रिहर्सल सामान्य और सिविल ड्रेस में होगी।
दिनांक 13 जून और 16 जून की शैक्षणिक शोभायात्रा रिहर्सल में भाग लेने के लिए शैक्षिक परिषद् (ए.सी.) के समस्त सदस्यों को कुलसचिव महोदय द्वारा सूचित किया जाएगा।
बैठक में निर्णय हुआ कि सभी समिति संयोजक अपनी समिति की वित्तीय मांगों को बिना विलंब किये कुलसचिव को भेजेंगे।
कोर कमेटी के विशेष आग्रह पर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक और वोकेशनल स्नातक पाठ्यक्रमों के समन्वयक निदेशक के मध्य बैठक स्थल पर ही वोकेशनल स्नातक पाठ्यक्रमों के विगत सत्रों के डेटा के लंबित मुद्दों पर वार्ता संपन्न हुई। तदुपरांत परीक्षा नियंत्रक महोदय ने सूचित किया कि वर्ष 2025 के पूर्ण डेटा और विगत सत्रों 2020-24 तक के उपलब्ध डेटा का उपयोग करते हए वोकेशनल स्नातक पाठ्यक्रमों के पदक विजेताओं एवं उपाधि (डिग्री) प्राप्तकर्ताओं की सूचियाँ शीघ्र ही उपलब्ध करा दी जाएंगी।
महामहिम कुलाधिपति के कार्यालय से दीक्षांत समारोह का अनुमोदित कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद, सुरक्षा और कानून व्यवस्था व्यवस्था में जिला प्रशासन की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए दीक्षांत कार्यक्रम के आवश्यक विवरण के विषय में जिला। प्रशासन को सूचित किया जाएगा।
गणवेश समिति दिनांक 16 जून की सायं या 17 जून की प्रातः एजेंसी से पोशाक प्राप्त करेगी। उनके द्वारा वीवीआईपी के लिए पोशाक प्रोटोकॉल समिति को सौंपी जाएंगी ,जो वीवीआईपी के गणवेश आदि पहनने का प्रबंधन करेगी।
दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया। इसके लिए पुरुष शिक्षक – सफेद शर्ट, काली पतलून/पैंट और महिला शिक्षक ऑफ व्हाइट साड़ी पहनेंगी।
प्रतिदिन होने वाली बारिश और 18 तारीख के मौसम की भविष्यवाणी को देखते हुए शैक्षणिक शोभायात्रा मार्ग को ओवरहेड कवरिंग की आवश्यकता पर विचार किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समन्वयक मंडल की अगली बैठक दिनांक 9 जून को प्रातः 11 बजे से गणित विभाग के सभागार अल्मोडा परिसर में संपन्न की जाएगी।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, प्रो. सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान)
प्रो. ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो. हरीश जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो. ए के पंत, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. डी पी यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, प्रो निर्मला पंत, डॉ. आर सी मौर्या, डॉ. ललित जोशी, लियाकत अली, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया आदि विभिन्न समितियों के संयोजक उपस्थित रहे।







