मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानन्द डालाकोटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री उत्तराखंड को जंगली जानवरों से बचाव और सुरक्षा को लेकर पत्र भेजा।
अल्मोड़ा: आज 8 जून आज यहां उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मा नन्द डालाकोटी ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय कृषि मंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जंगली,आवारा जानवरों से खेतों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ हेतु पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने के अलावा,विगत कुछ समय से बंजर छोड़ दिए गये खेतों को पुनः खेती योग्य बनाये जाने, खेतों के आस पास उग आई कुरी जैसी जंगली झाड़ियों के कटान के लिए भी आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की है। डालाकोटी ने खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पहाड़ में कृषि योग्य भूमि की अंधाधुंध खरीद फरोख्त को रोकने के भी उपाय किए जाने की भी मांग की है उन्होंने पत्र कहा है जब किसानों के पास खेत ही नहीं बचेंगे तो सरकार खेत बचाओ अभियान कहां चलायेगी। पत्र की एक प्रति जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भी भेजी गयी है।







