सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 

 

रैली के माध्यम यातायात नियमों का पालन करने हेतु आमजनमानस को किया प्रेरित।

 

                         अल्मोड़ा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा यातायात पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 जून 2026 को बाइक रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकत करते हुए शपथ दिलाई गयी।

 

तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक यातायात/अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व एआरटीओ रश्मि भट्ट जेएम अनामिका सिंह की उपस्थिति में आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रघुनाथ सिटी मॉल, अल्मोड़ा से रवाना किया। रैली रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा तक पहुंची।

 

प्रतिभागियों ने दोपहिया वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रदर्शित कर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

 

रैली के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को कम करना है।

 

रैली में यातायात पुलिस, इंटरसेप्टर टीम, फायर सर्विस, दूरसंचार शाखा, मीडिया सेल व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गणों एवं कोर्ट व परिवहन विभाग के अधि0/कर्म0गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

अल्मोड़ा पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, क्योंकि “सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है।”

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि