औषधि निरीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

औषधि निरीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण।

 

 

                अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत औषधियों की गुणवत्ता एवं विक्रय व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जून, 2026 को औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा, पूजा जोशी द्वारा रानीखेत एवं मछखाली क्षेत्र में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के क्रम में मछखाली स्थित एक मेडिकल स्टोर का क्रय विक्रय तत्काल रोक दिया गया /प्रभावित किया गया व अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए ।

 

इसके अतिरिक्त औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा द्वारा रानीखेत स्थित गोविन्द सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के औषधि भंडारण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार भंडारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसमें औषधियों को निर्धारित तापमान एवं उचित परिस्थितियों में संरक्षित रखना, एक्सपायर्ड/निकट एक्सपायरी औषधियों को अलग रखना, रिकॉर्ड एवं स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण करना, नारकोटिक/विशेष श्रेणी की औषधियों का नियमानुसार अभिलेख रखना तथा औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा कुल 04 औषधि नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

औषधि विभाग द्वारा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि