दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति प्रो.बिष्ट ने बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट अल्मोड़ा

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखंड)

 

 

दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति प्रो.बिष्ट ने बैठक।

 

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आगामी 18 जून,2026 को प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गणित विभाग के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई और

 

दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित विभिन्न कमेटी अध्यक्षों/अधिकारियों से उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। 

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने माननीय कुलाधिपति जी द्वारा दीक्षांत को लेकर दिए गए निर्देशों के अंतर्गत दीक्षांत की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए समिति अध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को अकादेमिक आयोजन के रूप में सम्पन्न करने एवं एक सफल आयोजन बनाने के लिए समन्वय स्थापित करने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होगा। समितियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समितियां अपनी तैयारियों को जारी रखें।

 

बैठक से पूर्व कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद सभागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा गया। उन्होंने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल में ससमय सफाई करने, झाड़ी-कटान करने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट,

 

प्रो. ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो. हरीश जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो. शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य),प्रो. रिजवाना सिद्धिकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो. ए. के. पंत, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. डी. पी. यादव, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. दीपक, डॉ. पारुल सक्सेना, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. आर. सी. मौर्या, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. नीलम, डॉ. ललित जोशी, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, डॉ. कौशल कुमार आदि विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि