मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260611Y822BTUk
जापान में चमकी फिरोजपुर की रश्मीन कौर हांडा, जिले का बढ़ाया हॉकी में मान।
जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में कांस्य मैडल जीता था फिरोजपुर पहुंचने पर किया गया स्वागत।
सरहदी जिला फिरोजपुर की बेटी ने एक बार फिर देश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जापान में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर कांस्य पदक जीतने वाली रश्मीन कौर हांडा आज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर रश्मीन ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
वीओ-1:
जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली फिरोजपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रश्मीन कौर हांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से परिवार, कोच और पूरे जिले में खुशी की लहर है। फिरोजपुर पहुंचने पर गांव और हॉकी स्टेडियम में रश्मीन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हॉकी स्टिक उठाकर उनका सम्मान किया और बधाई दी।
हॉकी कोच मनमीत सिंह रूबल तथा कोच तरनजीत सिंह ने बताया कि रश्मीन ने पूरे टूर्नामेंट में मिडफील्डर के रूप में शानदार खेल दिखाया। उनकी तेज रफ्तार, चुस्ती और बेहतरीन खेल समझ ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें रश्मीन का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा।
बाइट्स






