नई किरण केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ समझौता

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

नई किरण केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ समझौता

 

 

 

         कन्नौज:  महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) में शुक्रवार को वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए सुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक रंजना पांडेय, उपनिरीक्षक गीता पाठक, महिला आरक्षी सीमा यादव तथा महिला आरक्षी अनामिका यादव की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी गई और आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया।

परामर्श केंद्र की मध्यस्थता के दौरान दो परिवारों के मामलों में सकारात्मक परिणाम सामने आए। सुनवाई और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर दोनों पक्षों को समझौते के लिए तैयार किया गया। इसके बाद दोनों दंपति साथ रहने पर सहमत हो गए और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाना है, जिससे परिवार टूटने से बच सकें। केंद्र नियमित रूप से ऐसे मामलों की सुनवाई कर दंपतियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कराने का प्रयास करता है।

पुलिस विभाग के अनुसार, परिवार परामर्श केंद्र (नई किरण) बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र की इस पहल से कई परिवारों को नया जीवन और रिश्तों को सुधारने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)