ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
यूकेएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा जनपद अल्मोड़ा के 33 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं निगरानी के समुचित प्रबंध किए गए थे।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 8,171अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4398अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 3,773 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जनपद में परीक्षा की कुल उपस्थिति लगभग 53.82% रही।
परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर आयोग एवं शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना अथवा व्यवधान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।







