ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जन-जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा 15 जून 2026 को वरिष्ठ जन अधिकार, सशक्तिकरण और गरीमा योजना 2025, विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर अति दूरस्थ क्षेत्र स्थित जागनाथ इंटर कालेज सौकियाथल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वहां उपस्थित विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार, संरक्षण, उपेक्षा, शोषण, गरिमा, भरण पोषण, न्याय तक पहुंच, मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं, स्थाई लोक अदालत के लाभ, पीसी एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098आदि के बारे में जानकारी दी गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, व 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह की जानकारी दी गई तथा संबंधित जानकारी के पंपलेट वितरित किए गये। इस अवसर पर अधिकार मित्र यमुना प्रसाद व विजय टम्टा उपस्थित रहे।







