संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बावड़ी उत्सव कार्यक्रम तहत प्राचीन हनुमान बावड़ी का पूजन अर्चन किया।
कानड़, मध्यप्रदेश: जन अभियान परिषद के अंतर्गत कानड़ नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम चरण में नगर की प्रचीन हनुमान बावड़ी स्थित बावड़ी पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर बावड़ी का पूजन अर्चन किया गया कार्यक्रम के दौरान इस जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री देवेंद्र शर्मा ने उपस्थित जनो को बावड़ियों के संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन, वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जल संकट की चुनौती से निपटने हेतु समाज की सक्रिय भागीदारी तथा जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद संस्था के सदस्य श्याम पाटीदार, दारासिंह जी आर्य, कमल सिंह सोनगरा, जिला महामंत्री कविता आशीष शर्मा विजयलक्ष्मी जी माली, संतोष शर्मा, सहित कही कार्यकर्ता उपस्थित थे।







