ब्यूरोः लाखामंडल
(नया अध्याय)
आज दिनांक 18.6.2026.समय शाम 5 बजे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए गए मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुक्रम में शिव मंदिर लाखामंडल स्थानीय आम जनमानस व स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया गया व नशे के दुष्प्रभाव से आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत “say yes to life, no to drugs. के संबंध में शपथ दिलाई गई।
जिसमें चौकी इंचार्ज नवीन खन्ना लाखामंडल द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई जिसमें पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया बचना शर्मा ने कहा आज की युवा पीड़ी ही भारत का भविष्य है नशा न सिर्फ एक इंसान को बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है मैं युवाओं से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि अपने जोश को गलत दिशा में मत जाने दीजिए और कहां की नशा छोड़ना हमारी कमजोरी नहीं सबसे बड़ी ताकत है सभी युवा खेल पढ़ाई में अपना नशा बनाए सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया है मदद के लिए 14416 हेल्पलाइन पर कॉल करें बचना शर्मा ने बताया कि बहन बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। मैं माता बहनों से कहूंगी कि डरिए मत आवाज उठाईऐ और भाइयों से कहूंगी बहन बेटियों का सम्मान करना यह असली मर्दानगी है इस कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में मौजूद रहे ग्राम प्रधान बिना भट्ट आशा सरोज बहुगुणा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश भाटिया कुंवर सिंह पंडित केशव शर्मा ताजी राम बहुगुणा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा डायरेक्टर डब्लू आर्य लोक गायक बाबूराम शर्मा समस्त व्यापार मंडल समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे







