संवाददाता भिंड मध्यप्रदेशः अतुल रमेश पाठक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत।
भिण्ड: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी के नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्यानेंद्र सिंह डिम्पल चौहान मानपुरा द्वारा अपने साथियों के साथ दबोहा मोड़ पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्यानेंद्र सिंह डिम्पल चौहान मानपुरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेशभर में युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उनके मार्गदर्शन से युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने स्वागत के लिए ध्यानेंद्र डिम्पल चौहान एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






