हौसलों की उड़ान: कंसारी महिला संगठन

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री /लेखिका /अध्यापिका 

नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

हौसलों की उड़ान: कंसारी महिला संगठन

————————————————-

कंसारी महिला संगठन नवापारा,

मेरी पहचान है।

मैं, सरोज कंसारी कहती हूँ,

यह मेरा अभिमान है।

 

संगठन की हर एक सदस्य,

और पदाधिकारियों से,

मुझे बेहद प्यार है।

उनके चेहरे की मुस्कान ही,

मेरे मन का सुकून है।

 

देती है मुझे हिम्मत,

कि हर पल रहूँ होशियार।

सीखती हूँ हर पल उनसे,

जीने का हुनर।

 

मेरे संगठन की महिलाएँ,

वास्तव में लाजवाब हैं।

क्यों न करूँ मैं,

अपने समाज पर घमंड? 

 

सामाजिक रीति-रिवाज,

आने वाली पीढ़ी के लिए,

एक अनमोल उपहार हैं।

कंसारी महिला संगठन में आज,

हौसलों की नई उड़ान है।

 

नारी शक्ति को आज,

वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद है,

मेरे संगठन की नारी शक्ति,

 मेरे लिए अत्यधिक खास है।

 

घर की दहलीज पार कर, 

समाज के विकास के लिए 

हर पग तैयार है।

श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी के,

आशीर्वाद से जय-जयकार है।

 

देती हूँ परिचय संगठन का,

 जो इस समाज का सम्मान है।

संतोष, धर्मिन, पुष्पा का,

मिला यहाँ सहयोग है।

 

यह तो सत्यदेव की माया है।

प्रभु की अप्रतिम लीला है, 

कल्याण करने को यहाँ कल्याणी हैं,

हर ओर हर्ष व्याप्त है। 

 

हीरा जैसी चमक है संगठन में,

पद्मा विराजमान हैं चरणों में।

गायत्री, अनिता, उषा, सुनिता हैं, 

पद्मिनी, अंजू, ननकी का क्या कहना!

 

संतोषी प्रवृत्ति की रामबाई हैं,

 ईश्वरी, द्रौपदी और अनिता

बहुत ही खुशमिजाज हैं।

प्रेमिन, सविता, बिमला, 

सीमा व सावित्री की,

आपस में अटूट प्रीति है।

 

सरोज कंसारी इस संगठन की,

एक प्रखर आवाज हैं।

यहाँ सामाजिक संस्कारों की,

खींची एक अमिट रेखा है,

 

बह रही अपनों के बीच,

अपनेपन की निर्मल गंगा है।

शालू, रति, नर्मदा व पार्वती की,

हमसब पर छाया है,

 

 पूर्णिमा, हीना, कमली की 

 यहाँ अद्भुत सक्रियता है।

विलासिनी देतीं हरदम,

सबको नई और नेक सलाह हैं।

 

कंसारी समाज मंदिर कमेटी,

नवापारा के पदाधिकारियो से,

मिलता हमें निरंतर प्रोत्साहन है।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)