संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
डीएम और एसपी ने लोहिया पार्क में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश।
कन्नौज: स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने लोहिया पार्क में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने पार्क में साफ-सफाई करते हुए नागरिकों से अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की।
इस दौरान डीएम और एसपी ने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव होता है और समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने लोगों से घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों, चौकियों और पुलिस की विभिन्न शाखाओं में भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर, बैरक, आवासीय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।







