उत्तराखंड के क्षेत्रीय विकास और जन सरोकारों की राजनीति को नई दिशा देने का उद्देश्य – उत्तराखंड क्रांति दल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

उत्तराखंड के क्षेत्रीय विकास और जन सरोकारों की राजनीति को नई दिशा देने का उद्देश्य – उत्तराखंड क्रांति दल।

 

 

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के क्षेत्रीय विकास और जन-सरोकारों की राजनीति को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अल्मोड़ा में अपने नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय काशी सिंह ऐरी जी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी जी और युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय मंत्री मुन्ना गोस्वामी जी और जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी जी सहित कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य भी मौजूद रहे। इस कार्यालय के खुल जाने से यूकेडी की विचारधारा रखने वाले लोग अब एकजुट होकर उत्तराखंड के हितों की रक्षा और विकास के मुद्दों पर अधिक प्रखरता से चर्चा और कार्य कर सकेंगे।

 

इस भव्य समारोह के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला जी ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।

 

उनके इस जुड़ाव को और अधिक मजबूती देते हुए क्षेत्र के कई नगर निगम पार्षदों, ग्राम प्रधानों, सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भी दल का दामन थामा और यूकेडी परिवार का हिस्सा बने। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी जी ने कहा कि विनय किरौला जैसे कर्मठ और ऊर्जावान युवाओं का जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तराखंड का युवा अब दल की मूल भावनाओं और नीतियों को गहराई से समझ रहा है और इससे जुड़ने के लिए आतुर है।

 

वहीं, द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी जी ने विश्वास जताया कि यह कार्यालय राज्य स्थापना के मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक नई ऊर्जा, उमंग और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेगा।

 

युवा मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने इसे बूथ स्तर के मैनेजमेंट की ठोस शुरुआत बताते हुए कहा कि युवाओं का इस तरह खुले दिल से आना दर्शाता है कि उत्तराखंड के स्वाभिमान की यात्रा अब और मजबूती से आगे बढ़ेगी, जबकि जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी जी ने इसे संगठन के लिए एक मंत्री अत्यंत सकारात्मक संदेश करार दिया।

 

दल की सदस्यता लेने के बाद विनय किरौला ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से वे और उनके साथी जिस क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण उत्थान और पहाड़ी समाज की प्रगति के लिए धरातल पर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं, उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो सदैव उस मूल सोच पर अडिग रहा है।

 

उन्होंने विश्वास दिलाया कि यूकेडी के साथ जुड़कर अब अल्मोड़ा और संपूर्ण उत्तराखंड की तरक्की की रफ्तार को और अधिक तेज किया जाएगा। इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम में दल के शीर्ष पदाधिकारियों, भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति के अलावा कई प्रमुख साथी भी उपस्थित रहे।

 

साथ ही आज अल्मोड़ा नगर निगम की पार्षद कमला किरौला, प्रधान संजय सिंह कनवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से गोविंद कनवाल पाखुड़ा, नौगांव कांकड़ी घाट से मनोहर सिंह परिहार जी, सूरज सिंह कपकोटी, नैणी बाराकोट के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, सल्ला की ग्राम प्रधान सरिता देवी और बल्टा से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जीवन सिंह बिष्ट आदि अन्य लोगों सैकड़ो लोगों ने भी सदस्या ली।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो