मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में स्मारक एवं प्रतिमा स्थापित करने की मांग।
अल्मोड़ाः अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी एवं समाजसेवी नीमा आर्य ने शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के नाम जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीर सपूतों का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित न रहकर स्थायी रूप में होना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
ज्ञापन में अल्मोड़ा नगर के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, उनके नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराने, किसी सार्वजनिक पार्क, सड़क अथवा संस्थान का नामकरण उनके नाम पर किए जाने तथा प्रतिवर्ष राजकीय स्तर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाने की मांग की गई है।
विनोद चंद्र तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्वयं विनोद चंद्र तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला समेत कई लोग पहुंचे थे
शहीद के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे थे। इस दौरान शहीद के माता-पिता ने अपने पुत्र के बलिदान को स्थायी सम्मान दिए जाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया था कि इस संबंध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा तथा सरकार से अपेक्षा की जाती है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।








