मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में नगर पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान माहौल पूरी तरह गरमा गया।
5 जुलाई को होने वाले नगर पंचायत चुनावों में 13 सीटों पर मतदान होना है।
नामांकन के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया और गोली चलने की घटना भी सामने आई। इस घटना में कुल चार लोग घायल हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एसपी (डी) मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह झड़प आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी।
फिरोजपुर के कस्बा ममदोट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय हिंसक हो गया, जब दो गुटों के बीच झड़प हो गई। पहले कहासुनी हुई, फिर हाथापाई और हंगामा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गोली तक चल गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुल चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एसपी (डी) मनजीत सिंह के अनुसार यह झड़प आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट्स







