मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार तथा शहरी शहरी विकास निदेशालय देहरादून के निर्देशो नगर निगम अल्मोड़ा के समस्त निकायों में विशेष अभियान।
अल्मोड़ा: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, तथा शहरी विकास निदेशालय देहरादून के निर्देशों के क्रम में पी0एम0स्वनिधि योजना अन्तर्गत नगर निगम, अल्मोड़ा के समस्त निकायों में दिनांक 01 जून से 30 जून 2026 तक एक माह का विशेष अभियान के अन्र्तगत लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया गया जिससे कि अधिक से अधिक फेरी व्यवसायी योजना से लाभान्वित हो सके। उक्त विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 29.06.2026 को नगर निगम, अल्मोड़ा कार्यालय के सभागार में जिला स्तर पर ‘‘स्वनिधि महोत्सव”, का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भण्डारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट द्वारा किया गया। उनके द्वारा उपस्थित सभी वेडर्स व बैंक प्रबंधकों से आपसी समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन करने का आहृान किया तथा पी0एम0स्वनिधि पुर्नगठित योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी कि प्रथम चरण में रू0 15 हजार, द्वितीय चरण में रू0 25 हजार तथा तृतीय चरण में रू0 50 हजार का ऋण प्रदान किया जाता है तथा उक्त के अतिरिक्त 30 हजार रू0 तक का क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सामुदायिक संगठनकर्ता स्वनिधि से समृद्धि से समृद्धि योजना की जानकारी प्रदान की गयी। भारत सरकार द्वारा संचालित 08 कल्याणकारी योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री जीवन ज्येाति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना की जानकारी उपस्थित वेंडर्स को प्रदान की। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, योजना के अन्तर्गत क्रेडिट कार्ड एवं डिजिटल लेन-देन के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबन्धक अजय पोखरियाल द्वारा बैक द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ योजना का लाभ लेने वाले वेंडर्स द्वारा अपनी सफलता की कहानी भी साझा की गयी।
जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग से नीलिमा जोशी द्वारा बाल विकास से संचालित कन्या गैरा धन योजना, महालक्ष्मी किट तथा सखी वन स्टाॅप सेन्टर के बारे में जाकारी प्रदान की गयी।
स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भण्डारी द्वारा भी फेरी फड़ व्यवसायियों को योजना जा लाभ लिए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पी0एम0स्वनिधि योजना अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों एवं वेडर्स को सम्मानित भी किया गया। खाद्य सामाग्री बनाने वाले महिला वेंडर्स द्वारा अपने स्टाॅल भी ‘‘स्वनिधि महोत्सव” में लगाये गये।
‘‘स्वनिधि महोत्सव” कार्यक्रम में योजना की जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु मा0 पार्षद गण हेम चन्द्र तिवारी, तुलसी देवी, चंचल दुर्गापाल, अंजु बिष्ट, पूनम तिवारी, मीरा मिश्रा, तथा यूको बैंक प्रतिनिधि निहाल कुमार, जिला सहकारी बैक से अजय पोखरियाल एवं पंकज दत्त, पंजाब नेशनल बैक से अंकित कुमार, आई0सी0डी0एस0 से नीलिमा जोशी टाउन वेंडिग कमेटी के सदस्य एवं नगर निगम कार्यालय से डाटा इन्ट्री आपरेटर श्रीमती दीपा जोशी एवं सामुदायिक संगठनकर्ता रमेश तिवारी एवं गीता भट्ट सहित योजनाओं की जानकारी लिए जाने हेतु नगरीय क्षेत्र के फेरी फड़ व्यवसायी उपस्थित रहे।







