मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
साहित्य अदब ट्रस्ट अल्मोड़ा द्वारा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के तत्वाधान में बैठक।
अल्मोड़ा: 29 जून। साहित्य.अदब ट्रस्ट, अल्मोड़ा द्वारा 30 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के तत्वावधान में “बैठकी – एक प्रेरणादायी आयोजन” का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.सी. सक्सेना के प्रेरक जीवन पर आधारित पुस्तक “पितामह: एक डॉक्टर की कहानी” पर विशेष चर्चा होगी। इस अवसर पर डॉ. सक्सेना अपने चिकित्सकीय जीवन के अनुभवों तथा चिकित्सा सेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भी साझा करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. यू.सी. सक्सेना होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. आराधना शुक्ला, कर्नल रवि पांडे तथा कवयित्री विनीता जोशी उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा, साहित्य और समाज के मध्य सार्थक संवाद स्थापित करना तथा नई पीढ़ी को सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों से प्रेरित करना है।
कार्यक्रम की संयोजक एवं साहित्य.अदब ट्रस्ट, अल्मोड़ा की अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता ने साहित्य प्रेमियों, चिकित्सकों से इस प्रेरणादायी आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया है।







