मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा पुलिस की सक्रियता से लौटी परिजनों की मुस्कान, दो अलग-अलग मामलों में महिला व युवती सकुशल बरामद, पहुचाया परिजनों तक।
कोतवाली सोमेश्वर पुलिस व एसओजी टीम ने गुमशुदा महिला कोई देहरादून से सकुशल किया बरामद।
अल्मोड़ाः दिनांक 12.06.2026 को राम सिंह भाकुनी निवासी ग्राम कसूर, बेह द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में सूचना दी गई कि दिनांक- 29.05.2026 को उनकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। जिस संबंध में कोतवाली सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी एवं प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं अथक प्रयास के फलस्वरूप दिनांक 03.07.2026 को गुमशुदा महिला को सेलाकुई, देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस सफल कार्यवाही पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
महिला कोतवाली पुलिस की सतर्कता से गुमशुदा युवती सकुशल मिली, नैनीताल पुलिस को किया सुपुर्द।
दिनांक 03.07.2026 को लगभग 20 वर्षीय एक युवती एनटीडी क्षेत्र में अकेले घूमती हुई महिला कोतवाली पुलिस टीम को मिली। सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस कर्मियों म0कानि0 कविता एवं महिला हो0गा0 पूजा विष्ट द्वारा युवती को महिला कोतवाली लाया गया।
पूछताछ में युवती ने अपना नाम कीर्ति मनराल पुत्री दिनेश सिंह मनराल, निवासी ग्राम कुमालेश्वर, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा बताया तथा बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर घर से चली आई थी।
प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी द्वारा थानाध्यक्ष देघाट से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात युवती की बहन ऊषा मनराल से संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि कीर्ति दिनांक 19.06.2026 से घर से लापता है तथा इस संबंध में थाना मुखानी, जनपद नैनीताल में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
उक्त जानकारी तत्काल थाना मुखानी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत थाना मुखानी से कानि0 सुनील कुमार आगरी एवं म0कानि0 कल्पना राणा महिला कोतवाली अल्मोड़ा पहुंचे, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत युवती कीर्ति मनराल को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही से एक गुमशुदा युवती सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सकी, जिसकी परिजनों एवं संबंधित पुलिस टीम द्वारा सराहना की गई।









