संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीणों का किया निरीक्षण।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कानड़ खजूरी में मधुमक्खी पालन ईकाई एवं कैंडी निर्माण उद्योग का किया निरीक्षण।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलो का किया अवलोकन।
कानड़ : कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मंगलवार को विकासखंड आगर के ग्राम खजूरी कानड़ पहुंचकर युवा उ़द्यमी श्री ईश्वर राठौर द्वारा संचालित मधुमक्खी पालन इकाई एवं कैंडी निर्माण उद्योग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उद्यमी श्री राठौर से मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, शहद उत्पादन, विपणन, कैंडी निर्माण की लागत, स्थापित मशीनरी, केंडी निर्माण की प्रक्रिया तथा उत्पादित कैंडी के विक्रय के लिए उपलब्धल बाजार एवं हो रहे लाभ आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
वहीं कानड़ : जलवायु परिवर्तन और समय पूर्व वर्षा इस साल जिले के संतरा किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनकर आई। प्री-मानसून वर्षा से मृग बहार के फूल झड़ गए और फल सेटिंग में कमी आ गई।
लेकिन विकासखंड आगर के ग्राम कुंडला खुर्द एवं हरगनखेड़ी के प्रगतिशील किसानों ने हार नहीं मानी। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में पारंपरिक मृग बहार की जगह अम्बिया बहार तकनीक अपनाई। इस नई तकनीक के परिणाम चौंकाने वाले रहे।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मंगलवार को ग्राम कुंडला खुर्द पहुंचकर किसानों से चर्चा की, चर्चा मे किसानो ने बताया की गांव के किसान पिछले 3 वर्षों से लगभग 70 बीघा क्षेत्र में संतरा की अम्बिया बहार ले रहे हैं।
कलेक्टर को किसानो ने कहा कि अम्बिया बहार अपनाने से प्री-मानसून वर्षा का कोई असर नहीं हुआ, उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़े, किसानों को पहले से ज्यादा और बेहतर क्वालिटी का उत्पादन मिलेगा।
रोल मॉडल बने कुंडला खुर्द के किसान पूरे जिले के संतरा उत्पादकों के लिए प्रेरणा बन गए
उद्यानिकी विभाग अब इस सफल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए अन्य किसानों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहा है। किसानो ने कहा “अम्बिया बहार से हमारी फसल सुरक्षित है। मौसम की मार से बच गए और आमदनी भी बढ़ गई।”
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मंगलवार को ग्राम कुंडला खुर्द पहुंचकर किसानों के खेतों में जाकर किसानों द्वारा अपनाई गई, अंबिया बहार तकनीक का अवलोकन किया, कलेक्टर ने किसानों के खेतों में अंबिया बहार को देखा और किसानों से चर्चा कर इस तकनीक से हुए लाभ की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपसंचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि वह अन्य किसानों को भी इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करें और इसके लिए कुंडला खुर्द मे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को इस तकनीक के बारे में जागरूक करें।







