मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)

दिनेश उपाध्याय बने बमनस्वाल के उप प्रधान ग्राम पंचायत का किया आभार ग्राम सभा को नई दिशा देने की बोली बात।
अल्मोड़ा: आज धौलादेवी ब्लाक में ग्राम पंचायत बमनस्वाल में उप प्रधान पद के चुनाव में दिनेश उपाध्याय को सभी वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्विरोध उप प्रधान चुना गया है।
इस अवसर पर दिनेश उपाध्याय ने वार्ड सदस्यों के साथ ही आम जनता का धन्यवाद किया और ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के साथ मिलकर ग्राम सभा का विकाश करने की शपथ ली इस अवसर पर ग्राम प्रधान गौरव आर्या, भुवन चंद्र भट्ट, शेखर राम पूर्व प्रधान हरीश जोशी, प्रताप सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।







