संवादाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया का कानड़ में जगह-जगह स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
कानड़: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के कानड़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर में उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सबसे पहले उनका काफिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद पालीवाल के निवास पर पहुंचा जहां उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश डीलर ने ओर उनके समर्थकों ने राहुल भैया का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
सारंगपुर रोड पर पूर्व मंडी अध्यक्ष राजमल सोनी के नेतृत्व में निजी मैरिज गार्डन पर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन पालीवाल, कांग्रेस नेता गुड्डू लाला विकास शर्मा हरखनखेड़ी महेश शर्मा आगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एकता दिखाने का प्रयास किया। अलग अलग स्थानों पर हुए स्वागत से एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली है







