स्कूलों में आयोजित विशेष आधार शिविरों में सभी बच्चों के आधार बनवाए- श्रीमती यादव।

Spread the love

 

 

संवादाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार

 

 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

स्कूलों में आयोजित विशेष आधार शिविरों में सभी बच्चों के आधार बनवाए- श्रीमती यादव।

 

कोई भी गर्भवती महिला एएनसी पंजीयन जांच एवं टीकाकरण से नहीं छूटे :- कलेक्टर श्रीमती यादव कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

 

 

 

    आगर मालवा: कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में मंगलवारको जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कुपोषण उन्मूलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

 

कलेक्टर ने जिले में कुपोषण निवारण एवं सेम, मेम, श्रेणी के बच्चों की श्रेणी सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, इन श्रेणियों के बच्चोय को समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से न्यूट्री बास्केट वितरित करवाएं।

 

जिन बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए।

 

कलेक्टपर ने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की आधार एवं अपार आईडी तैयार करने तथा प्रत्येक सेक्टर स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने तथा स्कू लो में आयोजित किए जा रहे।

 

विशेष शिविरों में सभी बच्चों को ले जाकर उनके नए आधार पंजीयन अपडेशन करवाने के निर्देश सभी सेक्टंर सुपरवाइजरों को दिए।

 

कलेक्टेर ने जिले की सभी पंचायतो मे प्रारंभ सीएससी सेन्टटरो पर आधार अपडेशन एवं पंजीयन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मैदानी अमले को अपनी अपनी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि कार्य में कमजोर प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा, इसके बाद भी लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

 

बैठक में बगेर अनुमति के अनुपस्थत रहे स्वाास्य्वा विभाग के अधिकारियों के विरूद्य कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए है।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि