डॉ. एस. के. फगेड़िया
(अध्यक्ष)
कमूल एक सहारा एनजीओ, सीकर
कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) राजस्थान
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गांव की महिलाओं को पौधे वितरित किए गए।

(सीकर): कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा निःशुल्क पौधे वितरण एवं पौधारोपण अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव, ढाणियों में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत सोमवार को शिवसिंहपुरा गांव में संस्थान सचिव सुमन नेहरा के तत्वाधान में महिलाओं को निःशुल्क पौधे वितरित कर पौधारोपण किया गया। जिसमें अशोक, पपीता, जामुन, अनार, कनेर, पपड़ी, करंज, अमरूद, इमली आदि फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। पौधारोपण अभियान में गांव की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे की नियमित देखभाल करने और पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि इस मानसून में कमूल एनजीओ द्वारा कुल 1100 पौधे वितरित किए जाएंगे और अभियान में अब तक कुल 168 पौधे वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, चुन्नी देवी, सुमन मुंड, प्रेम, कमला मील, बबीता, ज्योति कुमावत, हर्षिता, प्रियंका, कविता पिलानिया, अंकिता, सरोज रणवा, बनारसी देवी आदि ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही ।







