मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण।
अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार प्रातः 08:44 बजे आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र, अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि कार्यालय में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। साथ ही उपस्थिति पंजिका में भी सभी कार्मिकों द्वारा नियमित रूप से हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने प्रभारी अधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यालय के सभी कार्मिकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा उपस्थिति पंजिका का विधिवत संधारण कराया जाए। उन्होंने कार्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए कार्यालय में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा।







