गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान : रेखा आर्या।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान : रेखा आर्या।

 

 

            अल्मोड़ा:  ग्राम सभा गल्ली बस्यूरा स्थित श्री गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय बैसी (जागर) धार्मिक अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम कुंवाली कोरेधार स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय बैसी कार्यक्रम में भी सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देव परंपराएं और जागर जैसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के देवता भगवान गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव की परंपराएं केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि समाज को सत्य, न्याय और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती हैं।

 

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। इन परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी लोक परंपराएं सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने का कार्य करती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने आयोजन समिति, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि न्याय के देवता भगवान गोलू देव का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।

 

इस अवसर पर स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट       (नया अध्याय, देहरादून)     नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में…

    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट       (नया अध्याय, देहरादून)       मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027       अल्मोड़ाः मुख्यमंत्री उदीमान छात्रवृत्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    • By User
    • July 30, 2026
    • 8 views
    नमन नेगी सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा ने 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग में नगर निगम अल्मोड़ा छेत्र दिव्तीय स्थान प्राप्त चयनित हुआ।

    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    • By User
    • July 30, 2026
    • 10 views
    मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-2027

    मानसून:भारतीय अर्थव्यवस्था की धड़कन

    • By User
    • July 30, 2026
    • 14 views
    मानसून:भारतीय अर्थव्यवस्था की धड़कन

    आरक्षण पर पुनर्विचार का समय: समाज को जोड़ना होगा, तोड़ना नहीं।

    • By User
    • July 30, 2026
    • 12 views
    आरक्षण पर पुनर्विचार का समय: समाज को जोड़ना होगा, तोड़ना नहीं।

    खाद की दुकानों पर छापा, एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

    • By User
    • July 30, 2026
    • 10 views
    खाद की दुकानों पर छापा, एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

    ‘कलम के सिपाही’                           (कविता)

    • By User
    • July 30, 2026
    • 14 views
    ‘कलम के सिपाही’                            (कविता)