देव वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन से सुरक्षित होगा भविष्य : चण्डी प्रसाद भट्ट। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

              (नया अध्याय, देहरादून)

😌

 

 

देव वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन से सुरक्षित होगा भविष्य : चण्डी प्रसाद भट्ट। 

 

बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल के तत्वावधान में दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण। 

 

     ऊखीमठः पर्यावरण संरक्षण एवं देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल, अगस्त्यमुनि के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी स्थित प्राचीन दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के देव वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध वन सम्पदा, जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर से भी है। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, देवदार, बांज, बुरांश, रुद्राक्ष तथा अन्य देव वृक्ष भारतीय संस्कृति और लोकजीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इनका संरक्षण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधान अनीता देवी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि संस्था समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसी कड़ी में दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर को हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए रूद्राक्ष, वट, पीपल और वेल के देव वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी पौधरोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण से श्रद्धालुओं में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट व नर्मदा देवी ने मांगल गीतों से देव वृक्षों की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर सभासद उमा कैन्तुरा, पूर्व प्रधान मनोरमा देवी, वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष योगेश्वरी देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, अंजना देवी, शंकर भट्ट, कुसुम देवी, मंजू देवी, वन विभाग वन आरक्षी ऋर्षि राज खोयाल, सर्वेश्वरी गुसाई, प्रतिमा नेगी, गीता मलासी, निर्मला मलासी, सतेश्वरी रौथाण, ललित मलासी, जगदम्बा रावत, अरूणा देवी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को…

    अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नल की टोटी लगी, पानी नहीं आया… काजीहार में ‘हर घर नल, हर घर जल’ बना सफेद हाथी

    • By User
    • September 25, 2026
    • 1 views
    नल की टोटी लगी, पानी नहीं आया… काजीहार में ‘हर घर नल, हर घर जल’ बना सफेद हाथी

    काश! मैं बादल होता

    • By User
    • September 25, 2026
    • 6 views
    काश! मैं बादल होता

     आंतरिक सुख निःस्वार्थ भाव में है

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
     आंतरिक सुख निःस्वार्थ भाव में है

    गोली लगने से युवक की मौत, जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 4 views
    गोली लगने से युवक की मौत, जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

    बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की गूंज, तिर्वा में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 13 views
    बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की गूंज, तिर्वा में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 4 views
    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।