ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
“सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में तमाम मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा व अनिल कुमार मिश्रा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” तहत धारानौला बाजार (अल्मोड़ा) के आसपास के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मेंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रखरखाव व साफ-सफाई बनाए रखने आदि के निर्देश दिए गए।








