झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने पर पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

        (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने पर पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन।

 

 

 

 

         अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा के झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोनों वार्डों की लगातार हो रही उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया।पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा अन्य वार्डों में डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं, जबकि उनके वार्डों को इस योजना से वंचित रखा गया है।

 

ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से दोनों वार्डों के निवासियों में असंतोष बढ़ रहा है। पार्षदों ने मांग की कि झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में भी शीघ्र डस्टबिन वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।पार्षदों ने डस्टबिन वितरण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कार्य पर्यावरण मित्रों से कराया जा रहा है, जिससे उनके नियमित कार्यों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ रहा है। उनका कहना था कि डस्टबिन वितरण का टेंडर जिस व्यक्ति या एजेंसी को दिया गया है, उसी के माध्यम से यह कार्य कराया जाना चाहिए। इससे वितरण कार्य भी व्यवस्थित होगा और पर्यावरण मित्रों पर अनावश्यक अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की कि डस्टबिन वितरण में सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार किया जाए तथा झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड की अनदेखी समाप्त करते हुए जल्द से जल्द डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन देने वालो में झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित साह मोनू एवं पांडेखोला वार्ड की पार्षद ज्योति साह मौजूद रही।

  • Related Posts

    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी         (नया अध्याय, देहरादून)                गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के…

    राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट         (नया अध्याय, देहरादून)       राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैं अदृश्य होना चाहती हूँ

    • By User
    • July 30, 2026
    • 7 views
    मैं अदृश्य होना चाहती हूँ

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    • By User
    • July 29, 2026
    • 7 views
    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    दिल्ली दृश्य                          ________________

    • By User
    • July 29, 2026
    • 13 views
    दिल्ली दृश्य                           ________________

    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

    • By User
    • July 29, 2026
    • 17 views
    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:   जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।   

    रिम-झिम (लोक-गीत)

    • By User
    • July 29, 2026
    • 11 views
    रिम-झिम (लोक-गीत)