संवाददाता कन्नौज (उ.प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। साथ ही टोलीवार ड्रिल और शस्त्र अभ्यास कराया गया।
एसपी ने परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। ड्रिल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रभारी पुलिस लाइन को ड्रिल को और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







