ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी।

Spread the love

 

अतुल रमेश पाठक

(कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो)

      भिंड,    मध्यप्रदेश

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी।

 

 

     भिंड : ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों से ग्वालियर को देश का पहला टेलीकॉम मनुफैक्चरिंग जोन प्राप्त हुआ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ का निवेश होगा तथा 14,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के आर्थिक आत्मनिर्भरता, औद्योगिक प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभावी नेतृत्व, निरंतर प्रयासों और विकासोन्मुखी सोच के परिणामस्वरूप ग्वालियर-चंबल अब देश के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित करने जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में निवेश, आधुनिक तकनीक और रोजगार के नए आयाम स्थापित करेगी।

 

भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि यह ऐतिहासिक सौगात ग्वालियर-चंबल के विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि का नया केंद्र बनेगा।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)