मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
STORY SLUG : FEROZEPUR MLA RAJNISH DHAIYA ADVOCATE DHARNA
फिरोजपुर देहाती से आम आदमी पार्टी के विधायक और पेशे से वकील रजनीश दहिया (LADC) नीति के विरोध में वकीलों का आंदोलन में पहुंचे।
फिरोजपुरः में एलएडीसी (LADC) नीति के विरोध में वकीलों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। लंबे समय से हड़ताल पर बैठे वकीलों के समर्थन में अब फिरोजपुर देहाती से आम आदमी पार्टी के विधायक और पेशे से वकील रजनीश दहिया भी धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों के साथ बैठकर अपना समर्थन जताया और सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
वीओ:
फिरोजपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील पिछले कई दिनों से एलएडीसी नीति के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। वकील भूख हड़ताल पर बैठकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं और इस नीति को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे आप विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि वह स्वयं एक वकील हैं और आज जो भी मुकाम उन्होंने हासिल किया है, वह वकील भाईचारे की बदौलत ही संभव हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिमिनल एलएडीसी का एक टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वकालत पेशे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि वह पूरी मजबूती से बार एसोसिएशन और वकील भाईचारे के साथ खड़े हैं तथा उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हैं।
बाइट: रजनीश दहिया, विधायक, फिरोजपुर देहाती






