जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                  जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

 

      अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में 09 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, पार्कों सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा प्रदर्शित किया जाएगा तथा विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाएगी तथा इसके उपरांत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अधिकारी कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा 2026’ प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं नागरिकों से ध्वज संहिता का पालन करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील एवं पंचायत स्तर पर भी सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएं।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि