संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
कन्नौजः पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और परेड में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के बाद पुलिसकर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराई गई। एसपी ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए इसे और बेहतर ढंग से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की जानकारी ली। इसके बाद जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और यूपी-112 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।







