मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर में नशा तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
फिरोजपुर में नशा तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव खिलचियां कदीम में भूसे वाले कमरे में छापेमारी कर 1 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो एक लिफाफे से 4 लाख 2 हजार रुपये की ड्रग मनी और दो इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कांटे भी बरामद किए गए।
डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी गुरविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव खिलचियां कदीम का रहने वाला 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह नशा तस्करी में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कमरे की तलाशी ली, जहां से 1 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बाइटः सुखविंदर सिंह डीएसपी






