मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
15 अगस्त को लेकर फिरोजपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
फिरोजपुरः 15 अगस्त के मद्देनजर फिरोजपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस संबंध में डीएसपी सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को लेकर पुलिस द्वारा हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। उन्होनें बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अगस्त के समारोह में शामिल होने के लिए फिरोजपुर आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। शहर में हर तरफ कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।







