मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
थाना सिटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों की हेरोइन सहित तस्कर काबू, आने वाले दिनों में ओर भी गिरफ्तारिया होने की संभावना।
फिरोजपुर: थाना सिटी पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 253 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में वार्ता करते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना सिटी प्रभारी एसआई सुखचेन मेहता की अगवाई में पुलिस टीम शकी ब्यक्तियों की तलाश कर रही थी इसी दौरान उन्हें सूचना मिली संत कबीर नगर का रहने वाला सन्नी नशा बेचने का कार्य करता हैं इस समय उसे काबू किया जाए तो उसके पास से भारी मात्रा में नशा बरामद किया जा सकता हैं । उन्होंन तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान मछी मंडी के पास छापेमारी करके उक्त युवक को काबू करके उसकी तलाशी की तो आरोपी के पास से एक किलो 253 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली हैं । आरोपी को आज मजिस्सटेट के पास पेश करके उसका रिमार्ड हासिल किया जाएगा ताजो पता लगाया जा सके कि उसने ये नशा कहा से मंगवाया था ओर उसने कहा सप्लाई करना था । आने वाले दिनों में ओर भी गिऱफ्तारिया हो सकती हैं ।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।
******************************
फिरोजपुर में 30 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, तीन गिरफ्तार
— अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से आगे तस्करी और सप्लाई के लिए भेजी गई थी हेरोइन की खेप: डीजीपी गौरव यादव
— जांच आगे बढ़ने पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना: एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर।
— चार दिनों के भीतर फिरोजपुर में सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का यह दूसरा भंडाफोड़।
फिरोजपुर: अगस्त- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने सीमा पार नशा तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह उर्फ अनमोल (24), निवासी कसूरी गेट, फिरोजपुर; आकाश सिंह उर्फ आकाश (22), निवासी गांव गुलाम पत्तरा, फिरोजपुर, जो वर्तमान में संत कबीर नगर, फिरोजपुर में रह रहा था; और अंशप्रीत सिंह उर्फ अंश (25), निवासी राज घाट, फिरोजपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप के अलावा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही हुंडई वरना कार नंबर PB-77-5973 भी बरामद की है।
यह कार्रवाई कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई के बाद हुई है। उस कार्रवाई में भी सीमा पार नशा तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से 30.200 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप विदेश में बैठे एक नशा तस्कर द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पार भेजी गई थी। इसे फिरोजपुर के गांव अली के इलाके में एक भारतीय तस्कर ने प्राप्त किया था, जिसके बाद इसे आगे ले जाकर सप्लाई किया जाना था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए इसके पीछे और आगे के कनेक्शन की जांच की जा रही है।
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एएनटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) नीलाभ किशोर ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज के एसपी गुरिंदरबीर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर विशेष घेराबंदी की।
इस दौरान हुंडई वरना कार में सवार तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार की तलाशी के दौरान 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एडीजीपी नीलाभ किशोर ने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।
इस संबंध में एफआईआर नंबर 177, दिनांक 10-08-2026, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है।







