मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अवैध रेत बरामद अज्ञात पर केस दर्ज
फिरोजपुर: थाना आरिफके पुलिस ने अवैध रेत की निकासी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो टिपर बरामद किए हैं । एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेत से भरे दो टिपर गांव चुगते वाला की तरफ जा रहे हैं इस समय कार्रवाई की जाएतो उन्हें रंगे हाथ काबू किया जा सकता हैं उन्होंने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दो टीपर रेत के बरामद कर लिए हैं जबकि टीपर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए उन्होंने टीपर अपने कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
——————————————————–
नाबालिका को भगा कर ले जाने के आऱोप में मामला दर्ज
फिरोजपुर: थाना ममदोट के एरिया की एक नाबालिका को भगाकर ले जाने के आरोप में थाना ममदोट पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं । थाना ममदोट के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि एरिया के रहने वाले एक व्यक्त ने उन्हें बयान दर्ज करवाए हैं उसकी बेटी 10 कक्षा में पढाई करती हैं उसकी आयु करीब 15 साल हैं जिसको सादिक एरिया का रहने वाला जगसीर सिंह शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया उन्होंने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।







