राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. एवं एम.एड. प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. एवं एम.एड. प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने किया निरीक्षण।

 

 

 

 

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. एवं एम.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा परिसर में बनाये गए परीक्षा केंद्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा राज्य नोडल अधिकारी (बी.एड. एवं एम.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा) और कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, समन्वयक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), सहायक समन्वयक प्रो रिजवाना सिद्दीकी, आब्जर्वर प्रो. एस. एस. पथनी के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो पी एस बिष्ट ने परीक्षा संबंधी जानकारी दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विभिन्न केंद्रों से संबंधित विवरण से कुलपति को अवगत कराया।

 

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड एवं एम.एड. प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी, परीक्षा अनुभाग के सभी सहगोगियों, केंद्र व्यवस्थापकों, निरीक्षकों, संयोजकों, सहायक संयोजकों, शिक्षकों, कार्मिकों और कक्ष निरीक्षकों के सहयोग हेतु आभार जताया।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यवेक्षक, डॉ. साक्षी तिवारी, केंद्राध्यक्ष डॉ. धनी आर्या, डॉ गौरव कर्नाटक, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवेंद्र सिंह धामी, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चन्द्र जोशी उपस्थित थे।

 

प्रवेश परीक्षा के लिए राज्यभर में बी.एड. के लिए 17 और एम.एड. के लिए 3 केंद्र बनाए गए थे। इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राज्यभर में बीएड में कुल 5352 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 452 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एम.एड. में कुल 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि इस परीक्षा के लिए बी.एड. में कुल 5804 और एम.एड. के कुल 60 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)