नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रमुख मार्गों से निकली प्रभात फेरियां।

Spread the love

 

 

संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रमुख मार्गों से निकली प्रभात फेरियां।

 

                 

 

                   कानड़: देशभक्ति के रंग में रंगे कानड़ नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 7:30 बजे नगर परिषद भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सुबह 9:30 बजे विभिन्न विद्यालयों की प्रभात फेरियां नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवीन बस स्टैंड पहुंचीं।

 

नवीन बस स्टैंड पर जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं नगर परिषद गार्डन में नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 

नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित प्रमुख शासकीय संस्थानों के भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरियों में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। इससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

बाजार और प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंग में सजे

 

आजादी का पर्व अब केवल शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन भी इसे पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के बाजारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी तिरंगे की छटा देखने को मिली।

 

इसी क्रम में कानड़ की विकास मोबाइल शॉप को तिरंगे के रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। दुकान की सजावट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर में जगह-जगह तिरंगे झंडे और देशभक्ति के नारों से आजादी के पर्व का उत्साह नजर आया।

  • Related Posts

    निदान:

    Spread the love

    Spread the love  सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    Spread the love

    Spread the love  आर. सूर्य कुमारी                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     घर की थाली से सजे राखी का त्योहार    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 11 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)